BIHAR BHUMI HELP

Bihar Bhumi Help

बिहार भूमि सहायता

प्लॉट जानकारी

अपना खाता पोर्टल से जिला, ब्लॉक और मौजा चुनकर खाता, खेसरा या खाताधारी के नाम से जमीन रिकॉर्ड देखें.

स्क्रीन में क्या भरना है? पहले District, फिर Block/Anumandal, उसके बाद Mauja का नाम select करें.
1

District select करें

सबसे पहले अपने जिले का नाम चुनें. गलत जिला चुनने पर मौजा और रिकॉर्ड नहीं मिलेगा.

2

Block / Anumandal चुनें

जिले के बाद अपना Block या अनुमंडल चुनें, फिर अंचल dropdown में सही विकल्प लें.

3

Mauja का नाम चुनें

मौजा सूची में अपने गांव का नाम select करें. चाहें तो अक्षर filter से मौजा जल्दी खोजें.

4

खोज का विकल्प चुनें

सभी खातों को नामानुसार देखें, या खाता संख्या, खेसरा संख्या, खाताधारी के नाम से record खोजें.

5

खाता खोजें दबाएं

सही जानकारी भरने के बाद “खाता खोजें” दबाएं. सूची आने पर अपना नाम/खाता मिलाकर देखें.

किससे खोज सकते हैं? खाता संख्या, खेसरा संख्या, खाताधारी नाम या मौजा के सभी खातों से.
ध्यान रखें नाम अंग्रेजी में लिखकर space दबाने पर हिंदी नाम filter हो सकता है, जैसा portal में बताया गया है.
प्लॉट जानकारी में कौन सा रिकॉर्ड दिखता है?

इसमें मौजा के अनुसार खाता, खेसरा, रैयत/खाताधारी और जमीन से जुड़ी मूल जानकारी खोजी जाती है.

अगर मौजा नाम नहीं मिल रहा है तो?

जिला, Block/Anumandal और अंचल दोबारा check करें. गलत selection होने पर मौजा सूची अलग आ सकती है.

Official Plot Jankari Website