BIHAR BHUMI HELP

Bihar Bhumi Help

बिहार भूमि सहायता

जमाबंदी पंजी

Register-II में जमीन मालिक, खाता, खेसरा, रकबा और लगान की मुख्य जानकारी देखी जाती है.

ऑफिशियल वेबसाइट खोलें
खोजने के 5 तरीके रैयत नाम, खाता नंबर, खेसरा नंबर, जमाबंदी नंबर या भाग-वर्तमान संख्या.
1

जिला और अंचल चुनें

ऑफिशियल पेज पर अपना जिला, अंचल, हल्का और मौजा सही-सही select करें.

2

खोज का तरीका चुनें

नाम, खाता, खेसरा या जमाबंदी नंबर में से जो जानकारी आपके पास है उसे चुनें.

3

सुरक्षा कोड भरें

Captcha/गणितीय कोड भरकर Search दबाएं. नीचे रैयत की सूची खुलती है.

4

रिकॉर्ड देखें

अपने नाम के सामने View/आंख आइकन दबाकर जमाबंदी पंजी खोलें और जरूरत हो तो save करें.

अगर नंबर नहीं है? रैयत के नाम से खोजें और गांव की सूची में अपना नाम मिलाएं.
गलती दिखे तो? नाम, रकबा या खेसरा में गलती हो तो परिमार्जन सेवा से सुधार आवेदन करें.
जमाबंदी पंजी क्या होती है?

यह अंचल कार्यालय का जमीन रिकॉर्ड है, जिसे Register-II भी कहा जाता है. इसमें मालिक और जमीन से जुड़ी मुख्य जानकारी रहती है.

Computerized Jamabandi Number क्यों जरूरी है?

इस नंबर से भविष्य में रिकॉर्ड जल्दी खोजा जा सकता है, इसलिए इसे लिखकर रखना अच्छा रहता है.